{"_id":"6a9483ccf8a49e8ade026e45","slug":"19-bullet-bikes-fitted-with-modified-silencers-were-seized-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-188885-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 19 बुलेट बाइक पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 19 बुलेट बाइक पकड़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। तेज आवाज और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे होने पर 19 बुलेट बाइकों पर कार्रवाई की गई। पांच बाइकों के साइलेंसर मौके पर ही उतरवाकर यातायात कार्यालय में जमा कराए गए।
रविवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई। काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले वाहनों को विशेष रूप से रोका गया। काली फिल्म लगाने पर दो कारों के चालान किए गए। तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ 19 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इनमें पांच मोटरसाइकिलों के साइलेंसर मौके पर ही उतरवाकर यातायात कार्यालय में जमा कराए गए। तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 37 वाहनों के चालान किए गए, जबकि बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 105 चालान काटे गए।
इसके अलावा प्रेशर हॉर्न और हूटर के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले सात वाहनों पर भी कार्रवाई हुई। आवश्यक दस्तावेज न होने पर चार वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। 29 अगस्त को भी जिले में कुल 481 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई थी। यातायात प्रभारी रवि नैन ने लोगों से नियमों का पालन करने और अवैध मॉडिफिकेशन से बचने की अपील की है।