फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Statement of Deputy CM Brijesh Pathak in Bhadohi the world saw India power through Operation Sindoor

भदोही में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बयान, ऑपरेशन सिंदूर से विश्व ने देखी भारत की धमक

Nitish Pandey नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 15 May 2025 07:23 PM IST
Statement of Deputy CM Brijesh Pathak in Bhadohi the world saw India power through Operation Sindoor
सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि आपरेशन सिंदूर से विश्व ने भारत की धमक देखी। देश के वीर जवानों ने आतंकवाद और आतंकवादियों के सीने पर चढ़कर रगड़ा। देशभक्ति भारत की मिट्टी में है। यहां के जवान देश की खातिर हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहूति देते हैं। गुरूवार को बैराखास गांव में शहीद सुलभ उपाध्याय की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने शहीद सुलभ की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए हाल का लोकार्पण किया। देश के लिए उनकी कुर्बानी को भी याद किया। डिप्टी सीएम ने शहीद सुलभ के पिता अशोक उपाध्याय का पैर छूकर प्रणाम किया और गले लगाकर भावुक हो गए। कहा कि परिवार के लिए जो हर संभव मदद होगी सरकार से दिलाई जाएगी। केंद्र और प्रदेश सरकार शहीद एवं उनके परिवार के लिए हमेशा खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि भदोही के वीर जवानों ने 1857 की क्रान्ति से लेकर 1947 के स्वतंत्रता संग्राम और अब भी अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देश को गौरवान्वित किया। राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उलफत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वतन आयेगी। कहा कि शहीद सुलभ को भी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम के आगमन के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट रही। डिप्टी सीएम के आने से पहले जिला अस्पताल एवं पुलिस लाइन तक जने वाले मार्ग पर र्बैरिकेडिंग कर दी गई। ज्ञानपुर नगर से लेकर बैराखास तक जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। इस मौके पर सांसद डॉ. विनोद बिंद, विधायक विपुल दूबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, सीएमएस डॉ. अजय तिवारी आदि रहे। सीएमओ पर हुए खफा, बेहतर इलाज का निर्देश उप मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को दोपहर 12.53 बजे पुलिस लाइन में पहुंचे। जहां जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद वह सीधे महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक मरीजों का कुशल क्षेम जाना। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जरूरी आंकड़ा न देने पर सीएमओ पर नाराज हो गए, हालांकि डीएम ने मामले को संभाल लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि बाहर से कतई दवाएं न लिखें। मरीजों के साथ उचित व्यवहार करें। अगर किसी के खिलाफ शिकायत मिलेगी तो उन पर कार्रवाई तय होगी। डिप्टी सीएम के जाने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस लिया। सीएमओ को निर्देशित किया कि कोई भी चिकित्सक बिना उच्चाधिकारी के अनुमति के जिला नहीं छोड़ेगा। डॉक्टर के अवकाश के जाने पर उनके स्थान पर दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी अवश्य लगायें। किसी भी पटल पर मरीजों की लम्बी लाईन न लगे, उन्हें समय-सीमा में चिकित्सक देखकर उपचार दवा व वितरण आदि सुनिश्चित करें। डिप्टी सीएम को पत्रक देकर उठाई मांग विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक शिवम शुक्ला ने बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलकर केएनपीजी को विश्वविद्यालय बनाने के लिए ज्ञापन दिया। कहा कि महाविद्यालय के पास मानक से अधिक जमीन होने के बाद भी इसे विश्वविद्यालय नहीं बनाया गया। 22 विषय से स्नाकोत्तर होने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भाजपा नेता आसिफ खान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज को ट्रामा सेंटर बनाने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड के सत्यपान के लिए 20 टीमों का गठन, घर-घर जाकर कर रहे सत्यापन

15 May 2025

गाड़ी पासिंग को लेकर अफसर सुबह का दे रहे समय, खुद घंटों बाद पहुंचे, लोगों ने वीडियो में बताई हकीकत

15 May 2025

23 मई से शुरू होगा 41वां देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट

15 May 2025

भाजपा नेता विजय शाह का विवादित बयान, विरोध में देहरादून में धरना-प्रदर्शन

15 May 2025

Shimla: पत्नी की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास, पुलिस ने माैके पर जुटाए साक्ष्य

15 May 2025
विज्ञापन

कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, पार्टी को करनी चाहिए कार्रवाई: सांसद दीपेंद्र हुड्डा

15 May 2025

Lucknow: एलडीए में जनसुनवाई, सुनी गईं लोगों की समस्याएं

15 May 2025
विज्ञापन

Lucknow : अस्थाई निर्माण को तोड़े जाने पर शिकायत करने पहुंचे पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी

15 May 2025

जालंधर में सफाई सेवकों की हड़ताल, नगर निगम में दिया धरना

15 May 2025

Lucknow: पाकिस्तान की मदद करने वाले तुर्की का विरोध, धर्मगुरू बोले- हिंदुस्तान पर दागने के लिए मिसाइल देता है

15 May 2025

लुधियाना में वकीलों पर एफआईआर के बाद जालंधर में रखा नो वर्क डे

15 May 2025

Damoh News: जयमाला में फोटो खिंचाने पर विवाद, बिना दुल्हन के लौटी बारात, थाने में बैठी पंचायत में राजीनामा

15 May 2025

कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर आक्रोश, कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन

15 May 2025

VIDEO: अयोध्या : भारतीय सेना के सम्मान में एनसीसी कैडेट ने निकाली तिरंगा यात्रा

15 May 2025

दुस्साहस: बिजनौर में मंगेतर के सामने ही युवती से छह युवकों ने किया दुष्कर्म

15 May 2025

VIDEO: गोंडा में किशोर को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

15 May 2025

Ayodhya: ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर अयोध्या में निकाली तिरंगा यात्रा

15 May 2025

हरियाणा 12वीं बोर्ड में 18 स्कूलों का रिजल्ट जीरो, शिक्षकों पर कार्रवाई की संभावना

15 May 2025

Ujjain News: सिंहस्थ 2028 को लेकर चौड़ीकरण का काम शुरू, नगर निगम ही नहीं, भवन मालिक खुद हटा रहे चिह्नित भाग

15 May 2025

Kangra: धर्मशाला में तिरंगा फहराकर किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

15 May 2025

Sultanpur: सड़क पर उतरे मंत्री विजय शाह के बयान से नाराज पूर्व सैनिक, बोले- मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए

15 May 2025

VIDEO: Sultanpur: भाई को बचाने के लिए तालाब में कूदी बहन, दोनों की डूबकर मौत

15 May 2025

बेकाबू कार का कहर...बिजली के खंभे से टकराने के बाद स्कूली बच्चों को राैंदा

15 May 2025

VIDEO: Amethi: युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच में जुटी पुलिस

15 May 2025

Kullu: एचआईवी रोकथाम के लिए विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं और शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

15 May 2025

सिरमौर: कौलांवालाभूड में तालाब में मरीं सैकड़ों मछलियां, बदबू से लोग परेशान

15 May 2025

अलीगढ़ के थाना गोंडा अंतर्गत गांव नया बांस में आत्महत्या की सूचना, सीओ इगलास महेश कुमार ने दी जानकारी

15 May 2025

Bijnor: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी के मामले में एक बदमाश को दबोचा,

15 May 2025

नौकरी से बर्खास्त किए जाने पर प्राचार्य सहित 11 शिक्षक धरने पर बैठे, जिला शिक्षा अधिकारी को दी शिकायत

15 May 2025

बागपत के खेकड़ा में सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, श्रद्धालुओं ने उठाया धर्म लाभ

15 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed