{"_id":"695e768894e9b1b99801e0fe","slug":"video-pond-encroachment-cleared-women-threw-stones-in-bhadohi-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"तालाब अतिक्रमण को कराया खाली, महिलाओं ने चलाए पत्थर, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब अतिक्रमण को कराया खाली, महिलाओं ने चलाए पत्थर, VIDEO
औराई ब्लॉक के ककराही माधोरामपुर गांव के प्राचीन तालाब के किनारे बाउंड्रीवाल और पक्का निर्माण को बुधवार को ढहा दिया गया। पुलिस बल के साथ पहुंची राजस्व टीम बुलडोजर लगा के अतिक्रमण को हटाया गया। नाराज महिलाओं ने बुलडोजर के ऊपर ईट पत्थर मारना शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने लाठी-पटक कर लोगों को तितर-बितर किया।
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के माधोरामपुर गांव प्रधान रविन्द्र यादव ने प्राचीन तालाब पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल समेत जिलाधिकारी से की थी। शिकायत के निस्तारण की क्रम में औराई नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार यादव ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को एक सप्ताह पहले खुद से अपने-अपने अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिया था। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद नायब तहसीलदार अखिलेश यादव के नेतृत्व में कानूनगो औराई राम आसरे विश्वकर्मा, लेखपाल अनिल यादव सहित पुलिस बल के साथ टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने अतिक्रमण के बाउंड्रीवाल पक्की निर्माण जेसीबी लगाकर जमींदोज कर दिया। इस दौरान टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने दिवाल की आड़ से पत्थर चलाए। नायाब तहसीदार ने बताया कि शिकायत के बाद जांच की गई। जिसमें शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि पत्थरबाजी को लेकर अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।