{"_id":"697cc0abce8be13616062db2","slug":"video-om-prakash-becomes-block-president-of-teachers-association-2026-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने ओम प्रकाश, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बीआरसी पर शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें ब्लॉक इकाई का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव और जिला मंत्री अरूण कुमार पांडेय की मौजूदगी में ओम प्रकाश मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष और जितेंद्र कुमार को ब्लॉक मंत्री बनाया गया।
जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षक संघ सदैव शिक्षक हितों की आवाज बनकर खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षक अनेक समस्याओं जैसे कार्यभार, स्थानांतरण, पदोन्नति, पुरानी पेंशन, सम्मान एवं सुरक्षा से जूझ रहा है। ऐसे समय में एक मजबूत संगठन ही शिक्षकों की वास्तविक ताकत बन सकता है। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। शिक्षकों ने मनोनित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना, संवाद स्थापित करना और समाधान के लिए संघर्ष करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। इस मौके पर विनोद शुक्ल, रविंद्र पांडेय, योगेश पांडेय, नवनीत, प्रमोद, सुनील दुबे, संतोष शुक्ल, श्यामधर शुक्ल, रूप सागर, संतलाल सोनकर आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।