Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   God takes incarnations for the welfare of devotees: Sukhnandan

भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लेने हैं भगवान : सुखनंदन

Sun, 15 Nov 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
God takes incarnations for the welfare of devotees: Sukhnandan
बाबूसराय। बाजार में चल रहे श्रीराम कथा में शनिवार को कथा व्यास आचार्य सुखनंदन शरण महाराज जी ने भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के अवतरण की कथा सुनाते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म, अत्याचार और पाप का प्रभाव बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लेते हैं।
विज्ञापन

महाराज जी ने बताया कि त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों से देवता, ऋषि-मुनि और धरतीवासी परेशान थे। रावण के आतंक से मुक्ति दिलाने और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने अयोध्या में राजा दशरथ के घर माता कौशल्या के गर्भ से श्रीराम के रूप में अवतार लिया। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, प्रेम, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। मनुष्य को उनके आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। इस मौके पर जीत नारायण सिंह, नर्मदा प्रसाद सिंह, विनोद सिंह, मोहन, सुरेश, गणेश सिंह, हेमंत कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed