{"_id":"69d119c16868a313f2062ddc","slug":"video-children-mesmerize-audience-at-annual-day-celebration-high-achievers-awarded-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बांधा समा, होनहार हुए पुरस्कृत; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बांधा समा, होनहार हुए पुरस्कृत; VIDEO
नईबाजार नगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने आए हुए अतिथियों का पुष्प वर्षा, बैंड और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि लालता प्रसाद सोनकर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ मिशन शक्ति सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता में सामिया, रागिनी और प्रीति, उत्कृष्ट छात्रा के रूप में सामिया, सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति में कोमल, नंदिनी और दृष्टि, अनुशासन में मनी, सिमरन, आदर्श, श्रद्धा जबकि राखी बनाने में विनय, साधना और खुशी को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर फरखंदा खान, आभा जायसवाल, अपराजिता गुप्ता, सावित्री देवी, उर्मिला गुप्ता, संजय यादव, सुषमा सरोज, सत्य प्रकाश, दिलीप गुप्ता, विनय गुप्ता, बेबी यादव, नेहरू यादव, कमलेश यादव, पीटर सोनकर आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।