फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Then the Ganga began to rise; the water level reached 72.820 meters.

Bhadohi News: फिर बढ़ने लगी गंगा, जलस्तर पहुंचा 72.820 मीटर

Sat, 29 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Then the Ganga began to rise; the water level reached 72.820 meters.
एक दिन राहत देने के बाद शुक्रवार को गंगा का जलस्तर बढ़न लगा। जलस्तर में दोबारा वृद्धि होने से तटवर्ती गांवों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर रखते हुए बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 72.880 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह सात बजे तक जलस्तर स्थिर रहा। फतहां स्थित कंट्रोल रुम प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया सुबह सात बजे के बाद गंगा के जलस्तर में करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक जलस्तर बढ़कर 72.790 मीटर पहुंचा। इसके बाद भी बढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार शाम चार बजे जलस्तर 72.820 मीटर दर्ज किया गया। इस दौरान करीब दो घंटे में एक सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed