{"_id":"6a91ea9306827f43570710c6","slug":"fir-registered-in-case-of-cyclists-death-following-collision-with-a-motorcycle-bhadohi-news-c-192-1-svns1035-160158-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत होने के मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर हथेड़ा गांव के पास बाइक व साइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार की उपचार के दौरान वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में मौत हो गई। हथेड़ा गांव निवासी सियाराम कोल (60) बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग के हथेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पवारी खुर्द गांव निवासी रियाज चला रहे थे।
इस हादसे में गिरकर सियाराम कोल गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को ट्राॅमा सेंटर में उनकी मौत हो गई। सियाराम के पुत्र सूरज ने हलिया थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर बाइक चालक रियाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।