{"_id":"67d988ffbaf16c3ebd01785b","slug":"video-bhadohi-mp-raised-the-demand-for-construction-of-a-railway-underpass-2025-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही सांसद ने रेलवे अंडरपास बनाए जाने की उठाई मांग, बोले अंडरपास न होने से हजारों लोगों को होती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही सांसद ने रेलवे अंडरपास बनाए जाने की उठाई मांग, बोले अंडरपास न होने से हजारों लोगों को होती है परेशानी
सांसद डॉ. विनोद बिंद ने सोमवार को लोकसभा सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा के विभिन्न इलाकों में अंडरपास की मांग को उठाया। बताया कि जिले के कई गांवों में अंडरपास बनाए जाने की आवश्यकता है। अंडरपास या फाटक न होने से लोगों को अपनी खेती-बारी जैसे कार्यों के लिए आठ से 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना होता है। सांसद ने जिले में रेलवे से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठाया है। बताया कि लोकसभा क्षेत्र के ठठा, रामपुर, उग्रसेनपुर, बरौत, मुख्यछिड़ी, लक्षागृह, सैदाबाद, सराय कंसराय, हरदुआ, बेल्हा बांध, भोगवरा में अंडरपास की आवश्यकता है। इन क्षेत्रों में अंडरपास के निर्माण से कई हजार लोगों को आवागमन में आसानी होगी। कहा कि भदोही जिला चारों तरफ से रेलवे से घिरा हुआ है। दो रेलखंड कई गांवों से होकर गुजरे हैं। जिससे गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने रेलमंत्री से मांग किया कि गांवों में अंडरपास की व्यवस्था की जाए। जिससे आवागमन सुलभ हो सके। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यशैली की भी प्रशंसा की। कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। जिसकी देश के साथ विदेशों में भी सराहना की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।