Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   All parties consensus women reservation and extend their support rising political opposition Brij Bhushan

महिला आरक्षण पर सभी दल एकमत हों, राजनीतिक विरोध से ऊपर उठकर करें समर्थन: बृजभूषण शरण सिंह

Sat, 28 Nov 2026 07:05 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: किशन चौबे Updated Sat, 28 Nov 2026 07:05 PM IST
सार

पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने महिला आरक्षण विधेयक को समय की मांग बताते हुए सभी दलों से सर्वसम्मति से पारित कराने की अपील की। गोपीगंज के सारीपुर में उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसा। कहा कि वह कभी हिंदू, कभी भक्त तो कभी नास्तिक बन जाते हैं।

विज्ञापन
All parties consensus women reservation and extend their support rising political opposition Brij Bhushan
सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला आरक्षण विधेयक समय की मांग है। इसे राजनीतिक विरोध से ऊपर उठकर सभी दलों की सर्वसम्मति से पारित किया जाना चाहिए। यह बातें शनिवार को पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने गोपीगंज क्षेत्र के सारीपुर में कहीं। वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान दिनेश सिंह के नेतृत्व में जुटे विभिन्न वर्गों के लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


राहुल गांधी पर साधा निशाना
पत्रकारों से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि यह समय की आवश्यकता है। सभी राजनीतिक दलों को इस पर एकमत होना चाहिए। कांग्रेस के विरोध पर राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि उनका एक सूत्रीय एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करना है। वह देश की नब्ज पहचानने में विफल रहते हैं। यही वजह है कि उनके सहयोगी दल भी महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह परिस्थितियों के अनुसार कभी हिंदू, कभी भक्त तो कभी नास्तिक की भूमिका में नजर आते हैं।
 

Trending Videos

घोषणा पत्र से ज्यादा वादों पर अमल जरूरी
समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल का घोषणा पत्र अच्छा होता है, लेकिन असली बात यह है कि कौन अपने वादों पर कितना अमल करता है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

दिनेश सिंह की सामाजिक पहचान की चर्चा
पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह की सामाजिक पहचान और प्रभाव की चर्चा करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि दिनेश सिंह सामाजिक व्यक्ति हैं। यहां हर वर्ग और समाज के लोगों की मौजूदगी उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। उनका दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा।

इस मौके पर कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, उत्कर्ष कौशिक, अनूप मिश्रा, श्रीराम मौर्य, श्यामधर मिश्र, अभय सिंह (बबलू), राजेंद्र पुष्पकार, शेर बहादुर सिंह, शशिचंद्र मिश्रा, महेंद्र सिंह राजन, सुरेंद्र मिश्रा, कलक्टर मिश्रा, दिनेश शुक्ला, शिवप्रकाश सिंह, लालासिंह, राजू सिंह और मदन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed