Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
VIDEO : A married woman died due to electric shock in Bhadohi, her parents suspected murder family members were in mourning
{"_id":"672a2cb2c5636a31ab0a6607","slug":"video-a-married-woman-died-due-to-electric-shock-in-bhadohi-her-parents-suspected-murder-family-members-were-in-mourning","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में करंट की चपेट में आयी विवाहिता की मौत, मायके वालों ने जतायी हत्या की आशंका, मातम में डूबे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में करंट की चपेट में आयी विवाहिता की मौत, मायके वालों ने जतायी हत्या की आशंका, मातम में डूबे परिजन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौथार गांव में निर्माणाधीन मकान में विद्युत करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गयी। मायके वालों ने बेटी की हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली के भगवानपुर चौथार निवासी रामलखन सरोज के मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी मैना देवी (24) अपने काम में व्यस्त थी। इस बीच मकान में लगे लोहे के साह में उतर रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गयी। करंट की चपेट में आयी विवाहिता बुरी तरह से झुलस गयी। मौके पर उपस्थित पति समेत अन्य ससुरालीजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीगंज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मायके वालों को सूचना मिली तो वे तत्काल गांव पहुंचे। उन्होंने बेटी के हत्या की आशंका जतायी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।