{"_id":"6aa7040138cebd419605a181","slug":"teenage-theft-suspect-caught-on-cctv-camera-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-148572-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सीसीटीवी कैमरे से पकड़ में आया चोरी करने का आरोपी किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सीसीटीवी कैमरे से पकड़ में आया चोरी करने का आरोपी किशोर
विज्ञापन
बाबूसराय। औराई कोतवाली के बाबूसराय बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए दुकानदार ने सीसी कैमरा लगवा दिया। शनिवार की रात दुकान में घुसे चोर ने सीपीयू चुरा लिया। रविवार को जब दुकानदार पहुंचा तो सीपीयू गायब था। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक किशोर को पकड़कर उसकी निशानदेही पर सामान बरामद किया।
बाबूसराय बाजार में कई दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। जिसको लेकर दुकानदार परेशान हैं। कुछ दिन पहले किराना की दुकान में चोरी की घटना सामने आई थी। इसके बाद जूता-चप्पल की दुकान में लगातार चार दिनों से चोरी की घटनाएं होती रहीं। बाबूसराय निवासी प्रशांत सिंह ने दुकान में सीसी कैमरा लगवा दिया। इस बीच शनिवार की रात एक चोर दुकान में धुसकर वहां से सीपीयू उठाकर ले गया। सुबह दुकान पहुंचे दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई।
दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीसी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर एक युवक को भी पकड़ा। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान एक संदिग्ध किशोर को पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही पर सामान बरामद किया जा रहा है। औराई कोतवाल विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एक किशोर को पकड़ा गया है।