फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Selection of 17 archers in archery

Bhadohi News: तीरंदाजी में 17 धनुर्धरों का चयन

Mon, 14 Sep 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Selection of 17 archers in archery
राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप की तैयारी करते धनुर्धर। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। बाराबंकी में 26 से 29 सितंबर आयोजित होने वाली जूनियर और सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए रविवार को श्री दयाल आर्चरी एकेडमी देवनाथपुर में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ। जिसमें जिले के 58 धनुर्धरों ने इंडियन राउंड, रिकर्व राउंड, कंपाउंड राउंड में प्रतिभाग किया। जिसमें 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विश्वंभर दयाल ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग इंडियन राउंड में उमंग यादव, सहदेव साव, आदर्श तिवारी, प्रतीक कुमार का चयन हुआ। वहीं सीनियर बालक वर्ग में प्रवीण राय, जूनियर बालिका वर्ग में गरिमा गुप्ता, खुशबू विश्वकर्मा, मनस्वी सिंह, राधिका व सीनियर बालिका वर्ग इंडियन राउंड में कंचन पाल, जूनियर बालक वर्ग रिकर्व राउंड में गौरव, सूर्य प्रताप गुप्ता, प्रांजल यादव, सीनियर बालक वर्ग रिकर्व राउंड में दुर्गा प्रसाद पटवा, जूनियर बालक वर्ग कंपाउंड राउंड में आशुतोष पटवा, प्रखर यादव, जूनियर बालिका वर्ग कंपाउंड राउंड में वसुधा गुप्ता का चयन हुआ। संघ के महासचिव अशोक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला देवी, कोषाध्यक्ष सुमन गुप्ता, टेक्निकल एडवाइजर विवेक कुमार श्रीवास्तव, नीतू यादव, आलोक कुमार, वरुण कुमार, आकाश आदि ने चयनित तीरंदाजों को राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षक वैभव दीक्षित और सुनील कुमार के मार्गदर्शन में चयन ट्रायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed