{"_id":"6aa702c8b13bf14e4c0525dc","slug":"azad-sports-defeated-trust-cricket-by-175-runs-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-148574-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आजाद स्पोर्ट्स ने ट्रस्ट क्रिकेट को 175 रनों से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आजाद स्पोर्ट्स ने ट्रस्ट क्रिकेट को 175 रनों से दी शिकस्त
विज्ञापन
क्रिकेटर सिद्धार्थ सरोज।
ज्ञानपुर। नगर हॉस्टल मैदान पर रविवार को अंडर-12 क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। जिसमें आजाद स्पोर्ट्स क्लब और ट्रस्ट क्रिकेट एकेडमी ज्ञानपुर के बीच मैत्री मैच खेला गया। इसमें आजाद स्पोर्ट्स ने ट्रस्ट क्रिकेट को 175 रनों की करारी शिकस्त दी। मैच की सारी वाहवाही 11 वर्षीय सिद्धार्थ ने लूटी। उन्होंने 112 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट पर 246 रन बनाए। इसमें 11 वर्षीय सिद्धार्थ सरोज ने नाबाद 112 रनों की पारी खेली। सिद्धार्थ के अलावा राजवंश श्रीवास्तव ने 31 रन बनाए। अमित यादव ने 24, आशीष यादव ने 21 और सानू मौर्या ने 16 रनों का योगदान दिया। ट्रस्ट क्रिकेट एकेडमी की ओर से रोविन, जुनैद, शिवांश और युवराज ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी ट्रस्ट क्रिकेट एकेडमी की टीम 21वें ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 71 रन ही बना सकी। आजाद स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज ऋषि यादव ने पांच विकेट लिए। शिवम मिश्रा ने चार और विशाल बिंद ने एक विकेट लिया। इस दौरान सिद्धार्थ के अलावा ऋषि और शिवम की भी खूब तारीफ हुई।