{"_id":"6780e7c75976cc79d80d4003","slug":"video-kites-decorated-at-shops-in-bareilly-for-makar-sankranti","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में उड़ने को तैयार पतंगों का बाजार, दुकानों पर सजी तरह-तरह की पतंगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में उड़ने को तैयार पतंगों का बाजार, दुकानों पर सजी तरह-तरह की पतंगें
बरेली में मकर संक्रांति (14 जनवरी) के पर्व पर पतंग उड़ाने की परंपरा है। इसको देखते हुए पतंगों का बाजार सज गया है। नए साल की शुभकामनाएं, मेरा भारत महान जैसे संदेश लिखी पतंगों से बांसमंडी, जखीरा, साहूकारा जैसे बाजार पट चुके हैं। कार्टून कैरेक्टर वाली पतंगों की भी भारी मांग है। कागजों वाली पतंगों के साथ ही पन्नी वाली पतंगें भी मांग में हैं। स्थानीय दुकानदारों के पास आसपास के जिलों से ऑर्डर भी आने लगे हैं।
बच्चों को झालर, कार्टून कैरेक्टर और अलग-अलग आकारों वाली पतंगें ज्यादा लुभा रहीं हैं। ये पतंगें त्योहार की खुशियों को बढ़ाने के साथ-साथ देशभक्ति के रंग में भी रंगी नजर आ रही हैं। इनकी कीमत एक रुपये से लेकर 15 रुपये तक है। पतंगों का व्यवसाय करने वाले नावेद बेग ने बताया कि इस साल पारंपरिक कागज की पतंगों की मांग बढ़ी है। झालर वाली पतंगें बच्चों को खूब भा रही हैं। लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। इस वजह से हर दिन नया स्टॉक लाना पड़ रहा है।
दुकानदार मोहम्म्द शाकिर के मुताबिक उनके पास शहर के साथ-साथ शहाजहांपुर, पीलीभीत से भी आर्डर आते हैं। इनको पूरा करने के लिए दो-तीन महीने पहले से ही पतंगों को तैयार करने का कार्य शुरु कर दिया जाता है। इसी तरह व्यापारी असलम ने बताया कि इस बार न्यू ईयर और देशभक्ति वाली पतंगों की मांग बढ़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।