{"_id":"6b0ae98e7ce54c47a40e7998","slug":"cyber-fraudsters-subject-retired-female-health-worker-to-digital-arrest-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरेली में रिटायर्ड महिला स्वास्थ्यकर्मी डिजिटल अरेस्ट, 15 दिन में 80 लाख रुपये की ठगी; ऐसे फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरेली में रिटायर्ड महिला स्वास्थ्यकर्मी डिजिटल अरेस्ट, 15 दिन में 80 लाख रुपये की ठगी; ऐसे फंसाया
Sat, 28 Nov 2026 08:20 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:20 PM IST
सार
साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड महिला स्वास्थ्यकर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर महिला को डराया। इसके बाद पंद्रह दिन में अस्सी लाख बीस हजार रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
रिटायर्ड महिला स्वास्थ्यकर्मी से ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली इलाके में साइबर ठगों ने स्वास्थ्य विभाग की एक सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी सुनीला शर्मा को डिजिटल अरेस्ट कर अस्सी लाख बीस हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल भेजने की धमकी देकर महिला को करीब पंद्रह दिनों तक व्हाट्सएप कॉल पर डराए रखा।
विज्ञापन
साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुनीला शर्मा ने साइबर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि वे सिविल लाइन्स स्टेशन रोड की निवासी हैं और घर पर अकेली रहती हैं। 26 अक्तूबर को उनके मोबाइल फोन नंबर पर एक कॉल आई थी।
विज्ञापन
कॉलर ने कहा कि उनके बैंक खाते में मनी लॉन्ड्रिंग का रुपया आया है। इसके बाद उन्हें लगातार जेल भेजने का डर दिखाया गया। आरोपियों ने उन्हें व्हाट्सएप फोन पर लगातार जुड़े रहने और किसी को कुछ न बताने की हिदायत दी। डर के कारण महिला ने आरोपियों के बताए खातों में अलग-अलग तारीखों में रकम ट्रांसफर कर दी। कुल मिलाकर अस्सी लाख बीस हजार रुपये की ठगी की गई। अब साइबर थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
