{"_id":"67c1c8e2eea028ece50d1944","slug":"video-lva-afayara-ma-raugdha-bna-raha-pata-ka-bta-na-parama-saga-malkara-mara-dal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लव अफेयर में रोड़ा बन रहे प्रेमिका के पिता को प्रेमी ने साथी संग मिल मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लव अफेयर में रोड़ा बन रहे प्रेमिका के पिता को प्रेमी ने साथी संग मिल मार डाला
यूपी के बाराबंकी में लव अफेयर में रोड़ा बन रहे पिता को प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। हकीकत सामने आई तो पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस ने दोनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने शुक्रवार को प्रेस-कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया। मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के मुर्तजीपुर गांव का है। गांव निवासी किसान कृष्णानंद उर्फ रामू (35) का लहूलुहान शव 24 फरवरी को खेत में पड़ा मिला था। 22 फरवरी को कृष्णानंद व उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। जिस पर कृष्णानन्द के साले का पुत्र कृष्णानंद की पत्नी व छोटी बेटी को लेकर चला गया था। पिता की तहरीर पर इन्हीं पर केस दर्ज किया गया। जांच में पता लगा कि मृतक की पुत्री का प्रेम-प्रसंग पड़ोस के ही प्रिंस वर्मा (19)से चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था। छह महीने पहले इसे लेकर कृष्णानंद ने प्रिंस व उसके परिजनों से गाली गलौज की थी। इसी से प्रिंस ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग व मोबाइल लोकेशन में सबूत सामने आते ही प्रिंस को दबोच लिया। एएसपी के अनुसार कृष्णानंद शराब का आदी था। 23 जनवरी को प्रिंस ने कृष्णानंद को शराब पीने के बहाने बुलाया। शाम को कोटवासड़क के ढाबे पर खाना खाया। वापस जाते समय गांव के बाहर प्रिंस वर्मा ने कृष्णानंद उर्फ रामू वर्मा के सिर पर लोहे के पाइप से तथा गर्दन पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसे बाद गांव के ही अपने 17 साल के दोस्त के साथ शव को खेत में फेंक दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।