{"_id":"6829ed7fe9e5059ea002a726","slug":"video-barabanki-calta-omana-kara-ma-lga-aaga-bugdha-hathasa-tal-thakha-thal-thahal-thana-val-majara-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Barabanki: चलती ओमनी कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला... देखें दिल दहला देने वाला मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: चलती ओमनी कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला... देखें दिल दहला देने वाला मंजर
रविवार शाम रामनगर के केसरीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक चलती ओमनी कार (UP 32 FZ 3550) में अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से उठी भीषण लपटों ने कुछ ही मिनटों में कार को खाक कर दिया। हादसे के वक्त आसपास अफरा-तफरी मच गई लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि कार महादेवा से रामनगर की ओर जा रही थी। जैसे ही वह रेलवे फाटक के पास पहुंची, कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय रेलवे ट्रैक से ट्रेन भी गुजर रही थी जिससे स्थिति और भयावह हो सकती थी।
मौके पर पहुंचे पुलिस व दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और यातायात को सामान्य किया। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया। जलती ओमनी को देख राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।