फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Medical reimbursement bills will now be accepted online.

Barabanki News: अब ऑनलाइन लिए जाएंगे चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल

Sat, 03 Oct 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 03 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Medical reimbursement bills will now be accepted online.
बाराबंकी। शासन ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को लेकर नई व्यवस्था लागू की है। अब सभी चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन व्यवस्था 30 सितंबर से पूरी तरह बंद कर दी गई है। इसके लिए विभागीय पोर्टल janhit.dgmphup.in शुरू किया गया है। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित सभी प्रकार के बिल अब पोर्टल पर ऑनलाइन ही लिए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले हर महीने 200 से 250 चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल स्वीकृति के लिए स्वास्थ्य विभाग पहुंचते थे। इन्हें पास कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के चक्कर लगाते थे। इससे समय और श्रम दोनों खर्च होते थे। ऑनलाइन व्यवस्था से प्रक्रिया में तेजी आएगी और कर्मचारियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रक्रिया का दिया प्रशिक्षण
बिल पोर्टल पर अपलोड होने के बाद ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण में ऑनलाइन बिल स्वीकार करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। नई व्यवस्था से कार्यकुशलता और पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed