फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The journey from Barabanki to South India will become easier.

Barabanki News: बाराबंकी से दक्षिण भारत का सफर होगा आसान

Sat, 03 Oct 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 03 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The journey from Barabanki to South India will become easier.
बाराबंकी। दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले बाराबंकी और आसपास के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। गोरखपुर से दक्षिण भारत के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन अब अमृत भारत एक्सप्रेस बन गई है। शुक्रवार को इसका संचालन हुआ, जबकि शनिवार को पहली बार ट्रेन बाराबंकी स्टेशन पर रुकेगी। इससे यात्रियों को गोरखपुर के साथ हैदराबाद क्षेत्र तक सीधे रेल सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 22075 चर्लपल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार रात 9:45 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी। काजीपेट, पेद्दापल्ली, बल्लारशाह, नागपुर और बैतूल होते हुए शनिवार दोपहर करीब 1:50 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसके बाद उरई, कानपुर और लखनऊ होते हुए रात करीब 2:03 बजे बाराबंकी पहुंचेगी। पहली बार ठहराव को लेकर यात्रियों में उत्साह है।
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 22076 रविवार सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से चलेगी। गोंडा होते हुए दोपहर 12:08 बजे बाराबंकी पहुंचेगी। यहां से दोपहर 1:15 बजे लखनऊ और 3:05 बजे कानपुर सेंट्रल होते हुए दक्षिण भारत के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अयोध्या से लखनऊ के बीच करीब पांच हजार ऐसे यात्री हैं, जो दक्षिण भारत की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेनों या अन्य साधनों का इस्तेमाल करते हैं। ट्रेन के संचालन और बाराबंकी में ठहराव से इन यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

पूर्वांचल से जुड़ेगा दक्षिण भारत
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे सुमित कुमार ने बताया कि नई अमृत भारत एक्सप्रेस से पूर्वांचल का दक्षिण भारत से रेल संपर्क मजबूत होगा। बाराबंकी के यात्रियों को गोरखपुर के साथ हैदराबाद क्षेत्र जाने में सुविधा मिलेगी। ट्रेन में आरामदायक सीटों के साथ खाने-पीने की उच्चस्तरीय सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed