{"_id":"677fe3362eede50ccc003b96","slug":"video-youth-was-surrounded-and-beaten-with-rod-and-hockey-stick-money-was-also-snatched","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : युवक को घेरकर रॉड और हाकी से पीटा, रुपये भी छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : युवक को घेरकर रॉड और हाकी से पीटा, रुपये भी छीने
बाइक से अपने गांव जा रहे युवक को घेरकर तीन लोगों ने लोहे की रॉड और हाकी से हमला कर मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। आरोप है कि उसके 15 हजार रुपये, सोने की चेन व मोबाइल भी छीन लिया। घायल को उसके ससुर ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी मोहनलाल (35) बुधवार की देर शाम बांदा से अपने गांव जा रहा था। तभी त्रिवेणी गांव के पास तीन युवकों ने लोहे की रॉड व हाकी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि युवक के पास से 15 हजार रुपये, सोने की चेन व मोबाइल छीन लिया। घायल के ससुर तेरहीमाफी गांव निवासी सुरेश ने मोहनलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ससुर का कहना है कि दो बार पहले भी उसके दामाद के ऊपर जान लेवा हमला कर चुके हैं। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।