{"_id":"6af35cfa05666734d5043973","slug":"chandni-selected-for-the-up-under-23-womens-cricket-team-banda-news-c-212-1-mah1012-154514-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चांदनी का यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चांदनी का यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन
विज्ञापन
फोटो 7- चांदनी सोनी। स्रोत : स्वयं
बांदा। छोटे कस्बे से निकलकर क्रिकेट के मैदान में पहचान बनाने की कोशिश कर रहीं बिसंडा की चांदनी सोनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। आठ नवंबर को चयन की सूचना मिलने पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जनपद बांदा कस्बा बिसंडा निवासी मइयादीन सोनी की बेटी चांदनी कई वर्षों से दिल्ली में रहकर आरसीसीए अकादमी में क्रिकेट का अभ्यास कर रही हैं। सिलेक्शन मैच और कैफ के बाद उन्हें प्रदेश की टीम में चुना गया।
चांदनी ने बताया कि 11 नवंबर को वह अपने कोच और चयनित 21 महिला खिलाड़ियों के साथ भुवनेश्वर में मैच खेलने के लिए रवाना होंगी। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह है।