{"_id":"690b870e35bfce0a0401f4f1","slug":"video-banda-retired-teacher-digitally-arrested-by-fake-cbi-officers-2025-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांदा: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर रिटायर्ड शिक्षक को किया डिजिटल अरेस्ट, खाते से ट्रांसफर कराए 36 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर रिटायर्ड शिक्षक को किया डिजिटल अरेस्ट, खाते से ट्रांसफर कराए 36 लाख
साइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को दिल्ली पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। आरोपितों ने शिक्षक को ड्रग्स तस्करी में फंसाने की धमकी देकर 36 लाख रुपये ट्रांसफर कराए, लेकिन साइबर क्राइम टीम की तत्परता से यह रकम समय रहते बचा ली गई।
मामला कालूकुआं मोहल्ला निवासी रिटायर्ड शिक्षक रुद्र प्रसाद मिश्रा को सोमवार दोपहर एक वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले खुद को दिल्ली पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर बोले कि उनके नाम पर किसी संदीप कुमार के नाम से संदिग्ध पार्सल भेजा गया है, जिसमें ड्रग्स मिला हैं। इसके बाद आरोपितों ने वीडियो कॉल पर थाने और कोर्ट का दृश्य दिखाकर उन्हें पूरी तरह भयभीत कर दिया।
करीब 10 घंटे तक डिजिटल कैद में रखने के बाद आरोपितों ने कहा कि सभी बैंक खातों में जमा राशि की जांच आरबीआई करेगा, इसलिए वह रकम उनके बताए खाते में भेजें। दहशत के चलते शिक्षक ने मंगलवार दोपहर एक्सिस बैंक अलीगंज शाखा से 36 लाख रुपये आरोपी के द्वारा दिए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। हालांकि बैंक मैनेजर मनीष कुमार त्रिपाठी को इतनी बड़ी रकम एक ही खाते में भेजे जाने पर शक हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।