{"_id":"6ad3536ba71cd505e4034eb4","slug":"video-video-athhavakatao-na-bnama-najakaranae-sabthha-aathasha-ka-varathha-ma-sapa-janiapana-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अधिवक्ताओं ने बैनामा निजीकरण संबंधी आदेश के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अधिवक्ताओं ने बैनामा निजीकरण संबंधी आदेश के विरोध में सौंपा ज्ञापन
बैनामा निजीकरण और राजस्व न्यायालयों में अधिवक्ताओं की भूमिका समाप्त करने संबंधी आदेश के विरोध में शुक्रवार को जमुनहा तहसील के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद न्यू मॉडर्न बार एसोसिएशन तहसील जमुनहा के अधिवक्ताओ ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रवि प्रताप सिंह को सौंपा। अधिवक्ताओं ने शासन से संबंधित आदेश वापस लेने की मांग की।
जमुनहा तहसील के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य नारायन यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील से मल्हीपुर चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। चौराहे पर प्रदार्शन के बाद अधिवक्ता वापस तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अध्यक्ष ने कहा गया कि 12 अक्तूबर से संबंधित आदेश के विरोध में अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्य और राजस्व न्यायालयों के कार्यों का विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद शासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
जिला महामंत्री सतीश मौर्य ने कहा कि इस व्यवस्था से अधिवक्ताओं और वादकारियों की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर अधिवक्ता विरोधी आदेश वापस लेने की मांग की, ताकि आम लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय मिल सके। इस मौके पर माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद तिवारी, विनोद कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, पूर्व महामंत्री हरीश कुमार यादव, दिनेश प्रताप वर्मा, रामेन्द्र कुमार यादव, प्रहलाद यादव, यशवंत कुमार सोनकर, रेवतीरमण श्रीवास्तव, राजकुमार यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।