फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   37 procurement centers approved in the district for paddy purchase; 13 new centers added

Balrampur News: धान खरीद के लिए जिले में 37 क्रय केंद्र स्वीकृत, 13 नए केंद्र बढ़े

Fri, 16 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
37 procurement centers approved in the district for paddy purchase; 13 new centers added
फोटो-9-बलरामपुर के भगवतीगंज में ​स्थित मंडी समिति।-संवाद
बलरामपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। किसानों को उपज बेचने के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए जिले में 13 नए धान क्रय केंद्रों को मंजूरी दी गई है। पहले से स्वीकृत 24 केंद्रों को मिलाकर अब जिले में कुल 37 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्था होगी। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि नए केंद्रों को स्वीकृति देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पूर्व में स्वीकृत केंद्रों में खाद्य विभाग के 10, पीसीएफ के पांच, यूपीएसएस के आठ और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल है। वहीं, नए स्वीकृत केंद्रों में खाद्य विभाग के तीन, पीसीएफ के पांच और यूपीएसएस के पांच केंद्र शामिल हैं। इस तरह जिले में खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 10, यूपीएसएस के 13 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र स्वीकृत है।
विज्ञापन


बलरामपुर सदर, तुलसीपुर और उतरौला तहसीलों में ये केंद्र संचालित होंगे। नए केंद्रों में बलरामपुर मंडी द्वितीय, बी-पैक्स रामनगर, बलुई बलुहा, लिलवा, सरकहवा, खैरहनिया, गुगौली, प्रेमनगर, तुलसीपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति, बेलखरी, जमुनीखुर्द, राजपुर बकौली, जैतापुर द्वितीय, पचपेड़वा मंडी द्वितीय, शंकरपुरकला और हुसैनाबाद समेत विभिन्न स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान खरीद व्यवस्था की निगरानी के लिए तीनों तहसीलों के एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी को अपर जिला खरीद अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को धान की तौल, सुरक्षित भंडारण, चावल मिलों तक धान पहुंचाने और कस्टम मिल्ड राइस के भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को समय से भुगतान करने पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed