Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Balrampur News
›
बलरामपुर: जिला मेमोरियल चिकित्सालय में नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने किया।
{"_id":"6aedb00dfe986bad0a079a54","slug":"video-blramapara-jal-mamarayal-cakatasalya-ma-navanaramata-madayalra-oiparashana-thayatara-ka-shabharabha-shakaravara-ka-jalthhakara-da-vapana-kamara-jana-na-kaya-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: जिला मेमोरियल चिकित्सालय में नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: जिला मेमोरियल चिकित्सालय में नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने किया।
बलरामपुर: जिला मेमोरियल चिकित्सालय में नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने किया। अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का संचालन शुरू होने से मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलने की उम्मीद है। डीएम ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की शुरूआत होने से शल्य चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने व मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सीएमएस डॉ. हीरालाल ने बताया कि मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था के अनुरूप तैयार किए गए हैं।
इसमें संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता और ऑपरेशन के दौरान आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे ऑपरेशन के लिए अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, डॉ. गिरधर चौहान, डॉ. राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।