Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth killed after being hit by an unidentified vehicle; companion critically injured

Balrampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

Sun, 15 Nov 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 15 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth killed after being hit by an unidentified vehicle; companion critically injured
श्रीदत्तगंज। कोतवाली देहात क्षेत्र के धर्मपुर भैंसवा घाट के पास शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का बलरामपुर संयुक्त जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक के सात माह के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन


श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर महंत के सहतूजोत निवासी ज्ञानेंद्र वर्मा (35) अपने साथी कोतवाली देहात क्षेत्र के धर्मपुर निवासी रामभवन (22) के साथ शनिवार सुबह 10 बजे बाइक से घूमने निकले थे। शनिवार रात 10 बजे परिजनों को दोनों के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली। अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के समय दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


दोनों को एंबुलेंस से बलरामपुर संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ज्ञानेंद्र की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गोंडा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानेंद्र की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पत्नी गुड़िया वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। सात माह का मासूम बेटा पिता के साये से महरूम हो गया। वहीं, घायल रामभवन का संयुक्त जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसे अभी होश नहीं आया है।


सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र की है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed