{"_id":"69a05faa020d2a66030e81a8","slug":"video-teachers-staged-sit-in-demanding-abolition-of-tet-requirement-in-ballia-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"टेट अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों दिया धरना, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेट अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों दिया धरना, VIDEO
टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय परिसर में धरना दिया गया। शिक्षकों ने मांग की शिक्षकों पर असंवैधानिक रूप से थोपे गए टेट( शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में जनपद के विभिन्न ब्लाकों के शिक्षकों ने धरना दिया। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट प्रदान किया जाए। अधिनियम जुलाई 2011 से लागू किया गया है तो उसके पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर कानून लागू नहीं होगा। कोई भी कानून जब बनता है उसके पूर्व से प्रभावित नहीं होता । 2011 से पूर्व उस समय अपने सभी आवश्यक योग्यता पूर्ण कर भर्ती/ नियुक्त होने वाले शिक्षकों पर यह टेट थोपा ना जाए ।धरना सभा के बाद शिक्षकों ने जुलूस बीएसए कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय के लिए शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए और नारा लगाते हुए कि "टेट अनिवार्यता को समाप्त करो - समाप्त करो"जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। धरना सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और संचालन जिला मंत्री डॉ राजेश पांडेय ने किया
धरना सभा को संबोधित करने वाले वक्ताओं में अजीत प्रताप यादव, रफिउल्लाह,किरण भारती, माया राय ,शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह,अजय मिश्र, जितेंद्र प्रताप सिंह, अरुण पाण्डेय, हरिमोहन सिंह, सुशील पाण्डेय कान्हजी, विजेंद्र सिंह, आदित्य यादव, वीरेंद्र यादव, विजेता सिंह, अवनीश चंद पाण्डेय,तुषार कांत राय, अजीत पाण्डेय,नीरज सिंह, सुनील सिंह (द्वय) सतीश वर्मा, बलवंत सिंह, टुनटुन प्रसाद, अनिल कुमार पाण्डेय,डॉ अभिषेक पाण्डेय समरजीत ,बहादुर सिंह, अमरीश, सुशील कुमार, प्रवीण ओझा ,संतोष सिंह, ओम प्रकाश, अशोक यादव, अवधेश, चंदन सिंह ,उदय नारायण राम रहे। धरना को समर्थन देने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेद पांडेय उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।