फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cadets learned techniques to tackle fire and disasters.

Ballia News: आग और आपदा से निपटने की कैडेट्स ने सीखी तकनीक

Wed, 09 Sep 2026 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Cadets learned techniques to tackle fire and disasters.
रसड़ा। बाबा रामदल सूरज देव स्मारक पीजी कॉलेज, पकवाइनार में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन मंगलवार को फायर सेफ्टी, बचाव तकनीक और आपदा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र किंग्रा के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में कैडेट्स को आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य करने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

फायर सर्विस की टीम ने कैडेट्स को आग लगने के प्रमुख कारणों और विभिन्न प्रकार की आग के बारे में जानकारी दी। इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर और जंगल में लगने वाली आग से बचाव के उपाय बताए गए। आग लगने पर तत्काल अलार्म बजाने, बिजली की आपूर्ति बंद करने और सुरक्षित निकास मार्ग अपनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने धुएं से भरे स्थान से सुरक्षित बाहर निकलने के लिए नीचे झुककर चलने, मुंह और नाक को ढकने तथा घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और प्राथमिक उपचार देने की तकनीक भी समझाई। कैडेट्स ने फायर एक्सटिंग्विशर चलाने और रेस्क्यू ड्रिल का लाइव अभ्यास किया।
विज्ञापन

व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय लेने, स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जरूरतमंदों की मदद करने के महत्वपूर्ण गुर सीखे। इस दौरान सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, सूबेदार रामनिशान, सूबेदार विजय कुमार, कैप्टन रवि शंकर, लेफ्टिनेंट कमलाकांत, लेफ्टिनेंट पंकज कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट ज्ञान प्रकाश भारती, लेफ्टिनेंट धर्मेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed