{"_id":"68444cdc7209480f660132b3","slug":"video-statement-of-mla-sangram-singh-in-ballia-said-sp-will-give-ticket-to-ansari-family-in-by-election-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में विधायक संग्राम सिंह का बयान, बोले उपचुनाव में सपा देगी अंसारी परिवार को टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में विधायक संग्राम सिंह का बयान, बोले उपचुनाव में सपा देगी अंसारी परिवार को टिकट
फेफना से सपा के विधायक और जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि मऊ में उपचुनाव हुआ तो फिर सपा के टिकट पर अंसारी परिवार का सदस्य ही विधायक बनेगा और सीट सपा की झोली में जाएगी।
सपा विधायक ने कहा कि भाजपा की चले तो विपक्ष के सारे विधायकों की सदस्यता रद्द करा दें। कहा कि सरकार ने दुर्भावना से ग्रस्त होकर अनन-फानन में रविवार रात में दफ्तर खोलकर अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द करने का आदेश जारी कराया है।
सपा विधायक यहीं नहीं रुकें और कहा कि भले अब्बास की विधायकी चली गई है, लेकिन फिर उसी परिवार से विधायक बनेगा। कहा कि अब्बास के परिवार का देशभक्ति का पुराना इतिहास है, आजादी की लड़ाई से लगायत वर्तमान हालत तक परिवार के लोगों ने समाज हित में बढ़ चकर भाग लिया है। भाजपा चाहकर भी अंसारी परिवार का कुछ नहीं कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।