{"_id":"69dd0feba104d3cc2c0f451c","slug":"video-spark-from-harvester-sets-off-fire-seven-acres-of-crops-and-150-bundles-of-wheat-destroyed-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हार्वेस्टर से निकली चिंगारी, सात एकड़ फसल और 150 बोझ गेहूं स्वाहा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्वेस्टर से निकली चिंगारी, सात एकड़ फसल और 150 बोझ गेहूं स्वाहा; VIDEO
दोकटी थाना क्षेत्र के प्रीतम छपरा गांव के पश्चिम दिशा में स्थित दियारा क्षेत्र में सोमवार को अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आकर लगभग सात एकड़ खड़ी गेहूं की फसल तथा करीब 150 बोझ गेहूं जलकर राख हो गए। समाचार लिखे जाने तक तहसील प्रशासन का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
रमेश सिंह के खेत में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी ने सूखी फसल को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इससे आसपास के खेत भी इसकी जद में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। घटना में रमेश सिंह, देवराज सिंह, लल्लन सिंह, अजित सिंह, रासबिहारी सिंह, रामचन्द्र सिंह की खड़ी फसल और श्रीभगवान सिंह की फसल और 150 गेहूं का रखा बोझ जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।