फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Train accident averted due to gateman's alertness; General Manager honors him.

Ballia News: गेटमैन की सतर्कता से टली ट्रेन दुर्घटना, महाप्रबंधक ने किया सम्मानित

Thu, 10 Sep 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Train accident averted due to gateman's alertness; General Manager honors him.
चौकियामोड़। बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर तैनात गेटमैन राजेश यादव की सूझबूझ और सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक ने प्रशस्ति पत्र,नगद धनराशि और कार्यकुशलता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीते 15 जून की रात करीब 12:55 बजे ड्यूटी के दौरान राजेश यादव ने ट्रेन संख्या 15132 वाराणसी-गोरखपुर एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना तत्काल बेल्थरारोड स्टेशन को दी। समय रहते सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई की, जिससे ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई जा सकी। राजेश यादव की कर्तव्यनिष्ठा,सूझबूझ और तत्परता की सराहना करते हुए महाप्रबंधक ने उन्हें सम्मानित किया। उनके इस साहसिक कार्य से रेलवे कर्मचारियों के साथ ही क्षेत्रवासियों में भी खुशी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed