{"_id":"6a8eb421d96df494be0774fb","slug":"video-road-washed-away-on-mughalsarai-chahaniya-route-connectivity-to-dozen-villages-near-patpara-severed-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय-चहनिया मार्ग पर सड़क बही, पटपरा के पास एक दर्जन गांवों का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय-चहनिया मार्ग पर सड़क बही, पटपरा के पास एक दर्जन गांवों का संपर्क टूटा
चंदौली में मुगलसराय-चहनिया मुख्य मार्ग से होकर टड़िया व सहरोई गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की हालत मूसलाधार बारिश के बाद बदतर हो गई है। पटपरा गांव के समीप नाले की पानी निकासी के लिए लगी एकमात्र छोटी पुलिया नाकाफी साबित हुई, जिससे बरसात का पानी ओवरफ्लो होकर पूरी सड़क को बहा ले गया। सड़क कटने से दान का पूरा, सहरोई, टड़िया, सैदपुरा और ककरही कला समेत करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय व मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है। सड़क ध्वस्त होने से स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने मौके पर जुटकर प्रशासन व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और पीडब्ल्यूडी (PWD) के जेई प्रमोद सिंह को दी तथा स्थायी समाधान की मांग रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।