{"_id":"67caed81966fc04335074c25","slug":"video-omprakash-rajbhar-said-in-ballia-indecency-with-workers-will-not-be-tolerated","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में बोले ओमप्रकाश- कार्यकर्ताओं से अभद्रता बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में बोले ओमप्रकाश- कार्यकर्ताओं से अभद्रता बर्दाश्त नहीं
प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय के ग्राम पंचायत सपही में पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष उमापति राजभर के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता या समाज के किसी भी कमजोर असहाय के साथ अगर कोई अभद्रता करता है उसको पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। सबके सम्मान की रक्षा करना हमारी पार्टी का कर्तव्य है। समाज के हर व्यक्ति की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाकर पार्टी कार्य कर रही है। इसमें सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भरपूर सहयोग प्राप्त है। पिछले दिनों बांसडीह तहसील में विधानसभा अध्यक्ष उमापति राजभर के साथ तहसील कर्मचारी एवं पुलिस द्वारा अभद्रता और मारपीट का मामला काफी चर्चा में था। इसका विरोध सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्र महासचिव अरविंद राजभर सहित अन्य उच्च पदाधिकारियों ने किया था। कार्रवाई न होने पर बांसडीह कोतवाली का घेराव करने का अल्टीमेटम दिया गया था। इस पर तहसील कर्मचारी का तबादला और सब इंस्पेक्टर और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सुनील सिंह, सुग्रीव राजभर, अवधेश यादव, कौशल राय उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।