फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi birthday bjp month long campaign kashi vadnagar jan sampark yatra plan

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा शुरू करेगी जनसंपर्क अभियान: काशी-वडनगर से निकलेंगी यात्रा; क्या है पूरा प्लान?

Wed, 02 Sep 2026 05:23 AM IST
Himanshu Mishr हिमांशु मिश्र
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:23 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा देशभर में एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। काशी और वडनगर से जनसंपर्क यात्राएं निकलेंगी। दोनों यात्राएं 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्तूबर को अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। इन यात्राओं में क्या होगा? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
pm modi birthday bjp month long campaign kashi vadnagar jan sampark yatra plan
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के बहाने भाजपा ने जनसंपर्क यात्राओं और एक महीने के सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे देश को मथने, कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और लोगों से सीधा संवाद करने की व्यापक तैयारी की है।
विज्ञापन


योजना के तहत पीएम की जन्मभूमि वडनगर और कर्मभूमि वाराणसी से अलग-अलग यात्रा निकालने की है। इन यात्राओं से जुड़ी टीमें देश के अलग-अलग हिस्सों में बतौर लोकसेवक मोदी की उपलब्धियों की जानकारी देगी। इन यात्राओं से अछूते हिस्से में सेवा संकल्प अभियान के तहत रैलियां, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच शिविर के जरिये लोगों से संपर्क साधा जाएगा। सेवा संकल्प अभियान का तानाबाना सोमवार देर रात तक पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, महासचिव स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े समेत कई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में बुना गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मौसम का कहर: 19 राज्यों में भारी बारिश के अलर्ट; इस हफ्ते हरियाणा से पूर्वोत्तर तक होगी बारिश; अब तक 15+ मौतें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है यात्रा का खाका
17 सितंबर से वडनगर और वाराणसी से शुरू हो रही यात्रा देश के विभिन्न हिस्से से गुजरते हुए 17 अक्तूबर को क्रमश: वाराणसी और वडनगर पहुंचेगी। दोनों यात्रा प्रतिदिन सौ किमी के सफर के साथ अलग-अलग तीन-तीन हजार किमी क्षेत्र को कवर करेगी। प्रतिदिन कम से कम चार कार्यक्रम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed