{"_id":"69ecbfd511194e85fb08b75a","slug":"video-minister-omprakash-rajbhar-visited-the-fire-victims-and-assured-them-of-assistance-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अग्निपीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सहायता का दिया भरोसा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सहायता का दिया भरोसा, VIDEO
बेल्थरारोड तहसील के छपिया हल्दीरामपुर गांव में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने शनिवार को पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
मंत्री के पहुंचते ही कई पीड़ित महिलाएं भावुक होकर रो पड़ीं। कुछ महिलाओं ने हाथ जोड़े तो कोई पैर पर गिर पड़ा। मंत्री ने उन्हें सांत्वना दी और जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री आपदा राहत तथा आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि अग्निकांड में कुल 76 परिवार प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री आपदा राहत आवास की अंतिम सूची तैयार नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि 65 लोगों की प्रस्तावित सूची बनाई गई है, जिसका सत्यापन जारी है और कई नाम कटने की आशंका है। इसको लेकर पीड़ितों ने मंत्री से गुहार लगाई, जिस पर मंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री द्वारा लाई गई राहत सामग्री का वितरण भी किया गया, लेकिन पीड़ितों की संख्या अधिक होने से सामग्री कम पड़ गई, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई।
मंत्री ने अपने पार्टी नेताओं से अब तक हुए राहत कार्यों की जानकारी ली और आसपास के गांवों के लोगों से सहयोग जुटाकर अग्नि पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एमएलसी विच्छेलाल राम, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, सुभासपा जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, रमापति राजभर, प्रधान अनंत देव सिंह टाइगर, राजाराम राजभर, बीडीओ फैसल आलम, सचिव उपेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।