फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered against two persons.

Ballia News: महिला से छिनैती में दो पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 06 Sep 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against two persons.
बलिया। भृगु मंदिर के मुख्य गेट के सामने एक महिला को चाची कहकर ई-रिक्शा पर बैठाने का झांसा देकर उसके हाथ से बैग छीनकर भागने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित महिला के पति अशोक नगर सतनी सराय निवासी सच्चिदानंद पांडेय ने मामले में सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 फरवरी को करीब एक बजे पत्नी रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने जा रही थीं। भृगु मंदिर के मुख्य गेट के पास आशीष मिश्र अपने एक साथी के साथ पहुंचा। पत्नी को चाची कहकर ई-रिक्शा पर बैठाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसके हाथ से छोटा बैग छीनकर दोनों भाग गए। बैग में सोना जड़ित मोती की माला, सोने के टॉप्स, चांदी की पायल और 10,000 रुपये थे। अगले दिन जापलिनगंज पुलिस चौकी में शिकायत दी गई। 16 फरवरी को भृगु मंदिर में आरोपी दिखाई देने पर महिला ने उसकी पहचान कर ली। पति ने दोबारा पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर न्यायालय में आवेदन देना पड़ा। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed