{"_id":"6a760f747b5b2b9d9d0f5bcf","slug":"video-massive-crowd-turns-out-to-bid-final-farewell-to-umashankar-singh-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, VIDEO
गरीबों के मसीहा के रूप में पहचान रखने वाले और प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद शुक्रवार को पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उपचार के दौरान उनके निधन की खबर से समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए खनवार स्थित आवास से जैसे ही निकला, समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोग "उमाशंकर सिंह अमर रहें" के नारों के साथ अंतिम यात्रा में शामिल हो गए। रास्ते में जहां-जहां से शवयात्रा गुजरी, लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलकर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।