{"_id":"6abace77bbbe336c4a0e5208","slug":"fir-against-sales-officer-for-failure-to-deposit-installment-of-199-lakh-ballia-news-c-190-1-ana1001-173945-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: किस्त के 1.99 लाख रुपये जमा नहीं करने पर सेल्स आफिसर पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: किस्त के 1.99 लाख रुपये जमा नहीं करने पर सेल्स आफिसर पर प्राथमिकी
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया) सिकंदरपुर स्थित आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस लिमिटेड के ग्राहकों से ऋण की किस्त के रूप में वसूली गई 1,99,213 रुपये की रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं करने के आरोप में शाखा प्रबंधन बिशाल यादव ने सेल्स आफिसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर को जांच सौंपी गई थी जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के सिकरहाटा गांव निवासी अभिषेक मिश्र आईआईएफएल समस्ता फाइनेंस लिमिटेड की सिकंदरपुर शाखा में सेल्स आफिसर के पद पर कार्यरत था।
शाखा प्रबंधक विशाल यादव की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अभिषेक कुमार मिश्रा ने ग्राहकों से ऋण की किस्त के रूप में कुल 1,99,213 रुपये की रकम वसूल की, लेकिन उसे कंपनी के खाते में जमा नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।