{"_id":"6a20412e9a2415f97008488f","slug":"video-hunger-strike-ends-on-assurance-to-remove-liquor-shop-within-two-months-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो माह के अंदर शराब दुकान हटाने के आश्वासन पर अनशन समाप्त; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह के अंदर शराब दुकान हटाने के आश्वासन पर अनशन समाप्त; VIDEO
नगर के बेदूआ बंधा से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन के दूसरे दिन परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त हो गया। उन्होंने बेदुआ मोहल्ला वार्ड नंबर 14 के सभासद धर्म भारती, महावीर चौरसिया तथा राम नारायण गोंड को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
नगर के बेदुआ मोहल्ला स्थित बंधा से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर विगत 30 दिनों से हनुमान मंदिर परिसर में आंदोलनरत थे। आमरण अनशन की सूचना पर पहुंचे परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने अनशनकारियों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग के साथ वार्ता हो गई है।उन्होंने कहा कि जब तक दूसरे स्थान पर शराब दुकान बनकर तैयार नहीं होती तब तक यही संचालित होगा। कहा कि दुकानदार ने दो माह का समय मांगा है। इसके बाद शराब की दुकान स्थानांतरित हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने मोहल्लेवासियों को आश्वस्त किया शराब की दुकान शासन के नियमानुसार ही संचालित होगी। कहा कि शराब की दुकान सुबह दस से रात दस बजे तक ही संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही शराब की दुकान के आसपास कोई भी व्यक्ति शराब पीते हुए नहीं मिलेगा। इसके लिए उन्होंने शहर कोतवाल प्रवीण सिंह से कहा कि शराब के दुकान के पास दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। जिससे शराब पीने वाले लोग दुकान से शराब खरीद कर अपने घर या अन्य किसी स्थान पर शराब पी सकते है। जिस पर शहर कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि शराब के दुकान के पास दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही हम खूद भ्रमण करेंगे। इस मौके पर गिरिजाशंकर राय, भगवती राय, धर्मेंद्र राजभर, दिनेश राय, राजेश सिंह, विक्की ठाकुर, रीमा देवी, सुमन राय, रमावती देवी, सीता देवी, अजय ठाकुर आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।