{"_id":"6a199edbe03093849f0f2e11","slug":"video-congress-leader-umashankar-says-law-and-order-in-state-has-completely-failed-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता उमाशंकर बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता उमाशंकर बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल, VIDEO
महोबा में दलित छात्रा के साथ हुए अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब पीड़ित बेटी को न्याय नहीं मिला, तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उसकी लड़ाई लड़ी। इससे बौखलाकर भाजपा सरकार उनके खिलाफ संपत्ति की जांच की मांग करने लगी है। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने पार्टी कार्यालय आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संत का जीवन जीते हैं और हम किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। लेकिन सरकार को यह भी जांच करानी चाहिए कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों की संपत्ति चुनाव जीतने से पहले क्या थी और आज क्या है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और चरमराती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राहुल गांधी की उस चेतावनी को याद दिलाया, जिसमें उन्होंने देश में आर्थिक तूफान आने की बात कही थी। कहा कि ओवरब्रिज पर 25 लाख रुपये की लागत से बटरफ्लाई लाइटें लगाने में धांधली की गई। जेल भूमि आवंटन में भ्रष्टाचार के कारण बलिया में जेल नहीं बन पाई, जिससे कैदियों के परिजनों को परेशानी हो रही है।
नियमों को ताक पर रखकर रोडवेज बस अड्डे का निर्माण शुरू कराया गया, जिस पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी। कहा कि नगर के एनसीसी तिराहा से मिड्ढी चौराहा तक की सड़क अमृत 2.0 जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। बलिया की जनता को कटहल नाला पर 'जुहू बीच' का सपना दिखाकर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कहा कि नगरपालिका में 'ट्रिपल इंजन' सरकार का दंभ भरने वाले मंत्री, चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी बजट आते ही धन की लूटपाट के लिए आपस में लड़ने लगते हैं, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, संतोष चौबे, सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय, विजेंद्र पांडेय मुखिया, विवेक ओझा, अबुल फ़ैज़ और राहुल चौबे आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।