फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR lodged against Lekhpal accused of accepting 90,000 bribe for land lease allotment.

Ballia News: पट्टा कराने के नाम पर 90 हजार घूस लेने का आरोप, लेखपाल पर प्राथमिकी

Sat, 05 Sep 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Lekhpal accused of accepting 90,000 bribe for land lease allotment.
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के चकहसापुर गांव निवासी मनीराज की शिकायत पर पुलिस ने तत्कालीन लेखपाल राम सिंगार सिंह के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मनीराज ने लेखपाल पर बंजर भूमि का पट्टा कराने के नाम पर करीब 90 हजार रुपये घूस लेने और बाद में रकम वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मनीराज के अनुसार वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और गांव में बंजर भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं। आरोप है कि तत्कालीन लेखपाल राम सिंगार सिंह ने उनसे कहा था कि एक लाख रुपये खर्च करने पर बंजर भूमि का पट्टा उनके नाम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लेखपाल की बात पर विश्वास करते हुए मनीराज ने चार बार में करीब 90 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि रुपये देने के बाद मनीराज लगातार पट्टा कराने के लिए लेखपाल से संपर्क करते रहे, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी भूमि का पट्टा उनके नाम नहीं किया गया। जनवरी 2026 में मनीराज परिजनों के साथ लेखपाल से मिले और पट्टा कराने अथवा रुपये वापस करने की मांग की। आरोप है कि इस पर लेखपाल ने धमकी देते हुए कहा कि न तो जमीन का पट्टा होगा और न ही रुपये वापस किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीराज का यह भी आरोप है कि लेखपाल ने उच्च अधिकारियों से मिलकर उनका मकान गिरवाने की धमकी दी। मामले में पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर भीमपुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसओ रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed