बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia police got relief the person whose kidnapping complaint was made reached SP

बलिया पुलिस को मिली राहत, जिसके अपहरण की शिकायत वो पहुंचा एसपी के पास, जांच जारी

Nitish Pandey नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 13 May 2025 08:00 PM IST
Ballia police got relief the person whose kidnapping complaint was made reached SP
सुखपुरा थाना क्षेत्र के घोसवती गांव में तीन मई को दर्जनों वाहनों के साथ हमला बोलकर चक्की मालिक अजय तिवारी के अपहरण के मामले में मंगलवार को पुलिस को बड़ी राहत मिली। अपहृत चक्की मालिक स्वयं एसपी आफिस में पहुंचा और स्वयं घर से जाने की बात स्वीकार की। कथित अपहरण के इस मामले में पुलिस की पिछले 10 दिनों से काफी किरकिरी हो रही थी। लापरवाही और आरोपियों से साठगांठ से जैसे गंभीर आरोपों को झेलना पड़ रहा था। पिछले 10 दिनों से घोसवती गांव में राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ था। दबाव में एसपी को तत्कालीन थाना प्रभारी सुखपुरा रामायाण सिंह को हटाना भी पड़ा था। यह था मामला घोसवती गांव में 30 अप्रैल को रामाश्रय यादव के घर बरात आई थी। बरात में शामिल दो युवक अजय तिवारी के दरवाजे पर लघुशंका करने लगे। अजय तिवारी के पुत्र मृत्युंजय तिवारी ने मना किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी थी। मृत्युंजय के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डायल-112 पुलिस ने दो युवक को हिरासत में लिया था। लिया। मेडिकल मुआयना करने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया था। मृत्युंजय तिवारी का आरोप लगाया था कि आरोपी के साथ पुलिस समझौता का दबाव बना रही थी। समझौता नहीं करने पर तीन मई की रात दर्जनों बाइक व चार पहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने तांडव कर अजय तिवारी को अगवा कर लिया। घटना को लेकर काफी आक्रोश था। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। राजनीतिक दलों का भी काफी दबाव था। वायरल हुआ था वीडियो एक दिन पहले अजय तिवारी का दो दिनों से क्षेत्र में दिखाई देने की चर्चाएं जोरों पर थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो गड़वार तिराहा का बताया जा रहा था। इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही थी। मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि अपहृत अजय कुमार तिवारी की बरामदगी के लिए जगह जगह सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रानिक माध्यम से सुरागरसी की जा रही थी। 12 मई की शाम अजय कुमार तिवारी एसपी कार्यालय में स्वयं उपस्थित हुए। बताया कि मेरा अपहरण नहीं हुआ था। मै स्वयं से चला गया था। अजय कुमार तिवारी ने बताया कि 30 अप्रैल को उनके पुत्र महामृत्युजंय तिवारी व परिजनों के साथ हुई मारपीट के काफी व्यथित थे. तीन मई रात एक-दो बजे के बीच अपनी पत्नी को बता कर घर से निकल गया था। पैदल ही खेत के रास्ते बरवां से बलिया होते हुए गंगाजी के किनारे होता हुआ जमनिया चन्दौली बार्डर तक चला गया। 11 मई को चिंता हुई कि परिवार वाले परेशान हो रहे होंगे। इसलिए जमनिया से ट्रेन पकड़कर वापस बक्सर आया। बक्सर से आटो पकड़कर बलिया आया। बलिया से नारायण पाली या और अपने कई परिचितों से मिला। कुछ परिचितों ने बताया कि परिजनों ने अपहरण का मुकदमा लिखवाया है। इसके बाद एसपी कार्यालय आया। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि अजय तिवारी की सकुशल वापसी के तथ्यों का मिलान कराया जा रहा है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर में दवा मार्केट में चार दुकानों में लगी आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत से तीन घंटे में पाया काबू

13 May 2025

अल्मोड़ा में धूमधाम से मनाया नर्स दिवस, जिला अस्पताल में काटा केक

13 May 2025

Almora: दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग करें चिह्नित : डॉ. सयाना

13 May 2025

लुधियाना में सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में पास हुए स्टूडेंट्स ने मनाया जश्न

13 May 2025

जेठ मास के पहले मंगलवार को हनुमान चालिसा का पाठ, भंडारा हुआ

13 May 2025
विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा- आतंकवाद पर भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति

13 May 2025

सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित... खुशी से खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

13 May 2025
विज्ञापन

झज्जर के बेरी में भागलपुरी में गंदे पानी की सप्लाई होने से ग्रामीण परेशान

पहले बड़े मंगल पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भंडारे में वितरित किया प्रसाद

13 May 2025

सीबीएसई 12वीं के परिणाम में लखनऊ की अनुष्का ने हासिल किए 99 फीसदी अंक

13 May 2025

VIDEO: कासगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, खेत पर खून से लथपथ मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

13 May 2025

अल्मोड़ा में गोपाल बाबू गोस्वामी को श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बिखेरे रंग

13 May 2025

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित होते ही जिले के स्कूलों में मेधावियों ने जश्न मनाया

13 May 2025

जिलाधिकारी ने किया अस्पताल का निरीक्षण, सीएमओ से मांगा जवाब, दिया ये खास निर्देश

13 May 2025

सीबीएसई 12वीं के परिणाम में लखनऊ की आंचल भारद्वाज ने हासिल किए 98.8 फीसदी अंक

13 May 2025

तेज धूप के चलते लखनऊ जू में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दिखी

13 May 2025

बड़े मंगल पर सजाया गया पातालपुरी हनुमान मंदिर, दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की भीड़... भंडारे में छका प्रसाद

13 May 2025

महोबा में शादी का खाना खाने से 75 लोग बीमार, उल्टी-दस्त के साथ चक्कर की शिकायत

13 May 2025

बिजनौर में बिजली के बकाया भुगतान की वसूली करने पहुंची टीम पर चाकू से किया हमला, जान बचाकर भागे कर्मी

13 May 2025

नारनौल में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन कर दिखाए काले झंडे

VIDEO: कॉपी-किताबों की दुकान पर चला दिया बुलडोजर

13 May 2025

हरियाणा शिक्षा बोर्ड 12वीं के परिणाम में कुरुक्षेत्र 16वें स्थान पर रहा

13 May 2025

शाहजहांपुर में ज्येष्ठ के पहले मंगल पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, जगह-जगह हुए भंडारे

13 May 2025

हरदोई में राम गंगा नदी में नाव पलटी, भाई-बहन समेत तीन की मौत, गोताखोरों ने चार को बचाया

13 May 2025

शाहजहांपुर में ईओ के खिलाफ कटरा नगर पंचायत के सभासदों ने खोला मोर्चा, कलक्ट्रेट में की नारेबाजी

13 May 2025

शाहजहांपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या... चाचा-भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

13 May 2025

कन्नौज में अधिवक्ता के घर लाखों रुपये की चोरी, सोते ही रहे परिवार के लोग, जांच में जुटी पुलिस

13 May 2025

जौनपुर में दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत; माता-पिता और बहन घायल

13 May 2025

नंगल में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन जारी

पंचकूला के यवनिका पार्क से निकाली गई तिरंगा यात्रा

13 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed