{"_id":"6a87507b1185becbe50e0d17","slug":"do-not-delay-issuing-the-noc-pipeline-work-must-adhere-to-standards-dm-ballia-news-c-190-1-bal1001-171104-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनओसी देने में न करें देरी, पाइपलाइन का कार्य मानक के अनुरूप हो: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनओसी देने में न करें देरी, पाइपलाइन का कार्य मानक के अनुरूप हो: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रहे पेयजल परियोजनाओं की प्रगति, पाइपलाइन बिछाने और संबंधित कार्यों की गुणवत्ता को लेकर डीएम ने सख्त दिखाई।
उन्होंने कहा कि पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए आवश्यक एनओसी देने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी स्थान पर एनओसी दिया जाना उचित है तो संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए। निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए जहां भी सड़क, गली अथवा अन्य मार्गों की खोदाई की गई है, वहां कार्य पूरा होने के बाद रास्ते को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने सड़क चौड़ीकरण और पाइपलाइन बिछाने के कार्यों में आपसी समन्वय पर भी जोर दिया। कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि सड़क बनने के बाद दोबारा उसकी खोदाई कर पाइपलाइन बिछानी पड़े। इसके लिए सभी संबंधित विभाग और जलकल विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल से जुड़े कार्यों में विशेष सावधानी बरती जाए तथा जिला पेयजल योजना के तहत कराए जा रहे सभी कार्यों को तेजी से गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां स्कूल, हॉस्पिटल, परिषदीय विद्यालय आदि के अगर पीने के पानी की पाइपलाइन खोदी गई है तो उसे प्राथमिकता पर ठीक कराए। इस मौके पर सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश, नमामि गंगे एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।