फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two people were sentenced to life imprisonment for slitting the throat and throwing the body in a drain.

Ballia News: गला रेतकर हत्या और शव नाले में फेंकने के मामले में दो को उम्रकैद

Fri, 21 Aug 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two people were sentenced to life imprisonment for slitting the throat and throwing the body in a drain.
बलिया। हत्या कर शव को बोरे में भरकर नाले में फेंकने के करीब 15 वर्ष पुराने मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट की अदालत ने दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मनियर थाना में वर्ष 2011 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। इसमें जापलिनगंज नया चौक, थाना कोतवाली निवासी राजेंद्र सोनार और अमित सोनार को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि दोनों ने वादी के पिता की गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को क्षत-विक्षत कर बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के आधार पर अदालत ने दोनों अभियुक्तों को दोषसिद्ध पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने दोनों पर हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में कुल 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न जमा करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed