फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   VIDEO: ईद-ए-मीलादुन्नबी को लेकर रुपईडीहा थाने में पीस कमेटी की बैठक, सीओ ने पुलिस टीम के साथ किया गश्त

VIDEO: ईद-ए-मीलादुन्नबी को लेकर रुपईडीहा थाने में पीस कमेटी की बैठक, सीओ ने पुलिस टीम के साथ किया गश्त

Sun, 23 Aug 2026 06:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:21 PM IST
VIDEO: ईद-ए-मीलादुन्नबी को लेकर रुपईडीहा थाने में पीस कमेटी की बैठक, सीओ ने पुलिस टीम के साथ किया गश्त
रुपईडीहा, बहराइच। आगामी ईद-ए-मीलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं पारंपरिक तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को रुपईडीहा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि ईद-ए-मीलादुन्नबी आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व है। सभी लोग इसे शांतिपूर्ण एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। ऐसी कोई गतिविधि न करें, जिससे किसी समुदाय की भावनाएं आहत हों अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। थाना प्रभारी ने जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों, ध्वनि विस्तारक यंत्रों सहित अन्य आयोजनों में प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में केवल दो साउंड सिस्टम लगाने की अनुमति रहेगी। निर्धारित संख्या से अधिक साउंड सिस्टम का प्रयोग न करने तथा ध्वनि की तीव्रता निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचने की अपील की। किसी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वहीं, पर्व को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी दिव्यांशु गौतम ने प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्रा एवं पुलिस कर्मियों के साथ रुपईडीहा कस्बे में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। बैठक में मौजूद ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों ने पुलिस-प्रशासन को आश्वस्त किया कि ईद-ए-मीलादुन्नबी का पर्व क्षेत्र में आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाया जाएगा और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिलासपुर: बरड़ में पहाड़ी से सड़क पर गिरी बड़ी चट्टान, टला बड़ा हादसा

23 Aug 2026

फतेहाबाद के टोहाना में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान का आयोजन

23 Aug 2026

रायबरेली में झोपड़ी में रह रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या

23 Aug 2026

अलीगढ़ में कैंडल मार्च निकालने को लेकर छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक

23 Aug 2026

तलवाड़ा टाउनशिप में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन्यजीव विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पहुंचे यमुना सिटी, दनकौर के कॉलेज में युवाओं को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

23 Aug 2026

फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों में युवा संसद, छात्र समझ रहे लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

23 Aug 2026
विज्ञापन

शिमला में बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर जयवंत का धरना, सरकार से लगाई गुहार

23 Aug 2026

जींद पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, समर्थकों ने लगाए भावी सीएम के नारे; भजनलाल परिवार से जुड़े लोगों के लिए हुआ कार्यक्रम

23 Aug 2026

कानपुर में बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा, विधि प्रकोष्ठ और आप ने किया धरना प्रदर्शन

23 Aug 2026

Mandi: लडभड़ोल में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक केके सकलानी का भव्य स्वागत, बोले- विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठना जरूरी

23 Aug 2026

VIDEO: मैनपुरी क्षतिग्रस्त की बाबा साहब की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश; माैके पर पहुंचे अधिकारी

23 Aug 2026

कानपुर: 76वें राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

23 Aug 2026

नालागढ़ में 23वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

23 Aug 2026

भाजपा के वॉकआउट पर कांग्रेस का विरोध, सोलन में राष्ट्रीय गान गाकर जताया रोष

23 Aug 2026

कुल्लू में सजी सुरों की बरसात, 19वें सूत्रधार मल्हार उत्सव ने मोहा मन

23 Aug 2026

VIDEO: बाइक सवार सिपाही ने दुकान पर बैठे युवक को मारी टक्कर, दोनों अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर

23 Aug 2026

मंडी: दरारों से छलनी स्कूल भवन में पढ़ रहे बच्चे, हादसे के इंतजार में व्यवस्था; 15 मई को हुआ निरीक्षण

23 Aug 2026

गोरखपुर में पोल्ट्री-डेयरी कॉन्क्लेव का उद्घाटन

23 Aug 2026

तीन युवक ड्राइवर से ऑटो छीनकर हुए फरार, आरोपी सीसीटीवी में कैद

VIDEO: हनुमान की पूंछ वाली 131 मीटर लंबी कांवड़, शिव और जामवंत के स्वरूप; भक्ति का अनोखा दृश्य

23 Aug 2026

पठानकोट के सुजानपुर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध ठिकानों पर की गई जांच

Meerut: लगातार दूसरे दिन बारिश का दौर जारी, दिल्ली रोड पर भरा पानी

23 Aug 2026

लखनऊ में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली बोले- जुलूस तय मार्गों से निकालें, बाइक स्टंट न करें

23 Aug 2026

क्षिप्रा एक्सप्रेस बनी अखाड़ा: एसी कोच में वेंडर्स का तांडव, शराब छिपाने का विरोध करने पर अटेंडरों को पीटा

23 Aug 2026

चंडीगढ़ के सेक्टर-47 स्थित अय्यप्पा मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

एएमयू परिसर में कार चालक व छात्रों के बीच विवाद, जांच जारी

23 Aug 2026

सोलन संस्कृत महाविद्यालय में परिसर सौंदर्यीकरण शिविर, 50 एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

23 Aug 2026

सिरमौर: नाहन नगर परिषद कार्यालय के नीचे 10 साल से बदहाल सड़क, बारिश में बन जाता है तालाब

23 Aug 2026

गुरुग्राम: सेक्टर-14 मार्केट में रेस्तरां में फटा एसी का कंप्रेसर, घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं

23 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed