{"_id":"6ae2422021917fec7b048e54","slug":"ensure-compliance-with-the-prescribed-standards-for-nutritional-supplements-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159389-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्टाहार में तय मानकों का करें पालन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्टाहार में तय मानकों का करें पालन : डीएम
Thu, 29 Oct 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
चित्तौरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को ग्राम डीहा स्थित प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया, साफ-सफाई, संसाधनों और अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण में कोई खामी नहीं मिली।
डीएम ने कार्यरत महिलाओं से संवाद कर रोजगार के अवसरों की जानकारी ली। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से गांव की अन्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने पुष्टाहार उत्पादन में गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से समूहों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी आय बढ़ाने को कहा। डिप्टी कलेक्टर और बीडीओ को पुष्टाहार उत्पादन इकाइयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
इस दौरान सीडीओ सुनील कुमार धनवंता, डिप्टी कलेक्टर जैसमीन वर्मा, उपायुक्त एनआरएलएम धनंजय सिंह, आयुष चिकित्सक डॉ. पीयूष नायक, बीडीओ चित्तौरा अनुष्का श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।