{"_id":"6ae2410b73d01afaa207a271","slug":"inspection-of-tal-baghel-wetland-conducted-report-submitted-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-159390-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ताल बघेल वेटलैंड की जांच, भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ताल बघेल वेटलैंड की जांच, भेजी रिपोर्ट
Thu, 29 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर। प्रदेश के प्रमुख वेटलैंड ताल बघैल की बिगड़ती जलीय गुणवत्ता को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा गंभीरता से लिए जाने के बाद, बुधवार को प्रशासनिक और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने झील का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने जमुआर नाले के पास से पानी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं और रिपोर्ट एनजीटी को भेज दी है।
इस दौरान एसडीएम संजय पांडेय, तहसीलदार अंबिका चौधरी, बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव और अयोध्या क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहायक अधिकारी अलका भारती मौजूद रहीं। अधिकारियों ने वेटलैंड के तटीय क्षेत्रों का जायजा लेकर प्रदूषण की स्थिति की जांच की।