{"_id":"6b096116b870b2617b027db9","slug":"video-brij-bhushan-sharan-singh-said-in-bahraich-congress-has-misused-constitution-most-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में बृजभूषण शरण सिंह बोले- कांग्रेस ने संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में बृजभूषण शरण सिंह बोले- कांग्रेस ने संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग किया
बहराइच में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शहर के इंदिरा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी।
संविधान के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश में संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग कांग्रेस पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लागू करने के साथ ही देश के छात्र नेताओं का दमन किया था।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की माफिया के खिलाफ जाति और धर्म से परे निष्पक्ष कार्रवाई करने संबंधी टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई माफिया बचा नहीं है। किसी भी जाति में माफिया नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां माफिया है, वहां उसे कोई कहना नहीं चाहता।
ओवैसी की रैली को लेकर सवाल पूछे जाने पर पूर्व सांसद ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कार्यक्रमों में जुटे हैं। कोई अपना एजेंडा जारी कर रहा है तो कोई रैली आयोजित कर रहा है। चुनाव तक यह सब चलता रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की माताजी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के लिए वह गए थे। यह हमारी परंपरा भी रही है। 2027 के चुनाव को लेकर चर्चा के सवाल पर उन्होंने कहा कि योगी जी मुख्यमंत्री हैं और वह स्वयं भी राजनीति से जुड़े हैं। उनका बेटा सांसद और विधायक है, ऐसे में 2027 को लेकर चर्चा जरूर हुई होगी। मंडल में कितनी सीटें आएंगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह ज्योतिषी नहीं हैं।
इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।