{"_id":"6b09dabd109e97b0b20be952","slug":"eligible-voters-will-undergo-door-to-door-verification-bahraich-news-c-98-1-slko1007-160890-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पात्र मतदाताओं का घर-घर होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पात्र मतदाताओं का घर-घर होगा सत्यापन
Sat, 28 Nov 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
कैसरगंज। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और सभी पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के लिए प्रशासन ने सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अमन देओल ने ग्राम पंचायत कहरई के बूथ संख्या 213 और 214 का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को चिह्नित कर उनका फॉर्म-6 भरवाया जाए। इसके लिए कोटेदार, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और सफाई कर्मियों की टीम बनाकर घर-घर संपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों को बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर समय से सत्यापन कार्य पूरा करने को कहा।
तहसीलदार दुर्गेश कुमार यादव ने बताया कि मौके पर टीम गठित कर सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान बीडीओ सुरेश कुमार गौतम, लेखपाल पवन चौहान, विजय राज वर्मा, सचिव किशन श्रीवास्तव, बीएलओ संतोष कुमार सहित अन्य कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।